Hanuman Chalisa

घुटने की चोट के कारण सेरेना हटीं, नंबर एक खिलाड़ी ओसाका हारीं, फेडरर अगले दौर में

रविवार, 24 मार्च 2019 (13:04 IST)
मियामी। सेरेना विलियम्स ने घुटने की चोट के कारण मियामी ओपन एटीपी-डब्ल्यूटीए टेनिस टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया जबकि शीर्ष रैंकिंग पर काबिज नाओमी ओसाका तीसरे दौर में हारकर बाहर हो गईं। वहीं पुरुषों में रोजर फेडरर को क्वालीफायर राडू एलबोट से कड़ी चुनौती मिली लेकिन वे तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे।
 
सेरेना का टूर्नामेंट से हटना उम्मीद के विपरीत था, क्योंकि उनके चोटिल होने का कोई संकेत नहीं दिख रहा था। उन्होंने पहले दौर में रेबेका पीटरसन को 6-3, 1-6, 6-1 से शिकस्त दी थी। सेरेना ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में भी स्वास्थ्य संबंधित किसी मुद्दे का जिक्र नहीं किया था। इससे उनकी प्रतिद्वंद्वी 18वीं वरीयता प्राप्त कियांग वांग चौथे दौर में पहुंच गईं।
 
इसके 2 घंटे से कम समय में ही ओसाका तीसरे दौर के मुकाबले में ताईवान की सिए सु वेई से 4-6, 7-6, 6-3 से हारकर बाहर हो गईं। वहीं यहां 3 बार के चैंपियन फेडरर ने दूसरे दौर में राडू एलबोट को 4-6, 7-5, 6-3 से मात दी। पुरुष वर्ग में जो वरीय खिलाड़ी बाहर हुए, उनमें कारेना खाचानोव, डिएगो श्वार्टजमैन, गुईडो पेला, स्टैन वावरिंका और स्टीव जॉनसन हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख