पुणे। एबी डीविलियर्स और मनदीप सिंह के अर्धतशतकों के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग के एकतरफा एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स को 71 रन से रौंदकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस जीत के साथ आरसीबी ने दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाई, जहां...