Last Modified: किंग्स्टन ,
मंगलवार, 10 जुलाई 2012 (10:47 IST)
बुलडोजर से कुचले कछुओं के 20,000 अंडे
FILE
त्रिनिदाद के समुद्री तट पर एक होटल के लिए खतरा बन चुकी ग्रांड रिवर नदी की दिशा परिवर्तित करने के चक्कर में सरकारी कर्मचारियों ने दुर्लभ लेदरबैक कछुओं के लगभग 20 हजार अंडे और सोए हुए बच्चों को बुलडोजर से कुचल दिया गया।
संरक्षणकर्ताओं के अनुसार त्रिनिनाद का उत्तरी समुद्री तट विश्व में विशालतम जीवित समुद्री कछुओं द्वारा घरोंदे बनाए जाने वाला सर्वाधिक घनत्व वाला स्थल है।
सरकारी कर्मचारी बुलडोजर की मदद से एक होटल के लिए खतरा बन चुकी ग्रांड रिवर नदी की दिशा परिवर्तित कर रहे थे, जहां विश्व भर के पर्यटक इन विशाल संकटग्रस्त कछुओं को अंडे सेते हुए देखने आते हैं।
कछुओं की आबादी की निगरानी करने वाले कई संरक्षणकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों ने कछुओं के अंडे सेने वाली जगह पर अनावश्यक रूप से खुदाई की।
'ग्रांड रिवर इन्वायरमेंटल आर्गनाइजेशन' के एक सदस्य शेरविन रेज ने अनुमान लगाया कि लगभग 20,000 अंडे या तो कुचल दिए गए या गिद्धों और आवारा कुत्तों द्वारा खा लिए गए।
एक टन तक के भार वाले लेदरबैक कछुए सात फीट से भी लंबे हो सकते हैं और सौ वर्षों तक जिंदा रहते हैं। (भाषा)