• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

पाक में 23 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

पाकिस्तान
FILE
पाकिस्तान के जल क्षेत्र में गैर कानूनी तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनकी चार नौकाओं को जब्त कर लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय मछुआरों को दो बार चेतावनी देने के बाद गिरफ्तार किया गया। ये लोग पाकिस्तान के जल क्षेत्र में घुस आए थे और गैर कानूनी रूप से मछली पकड़ रहे थे।

पाकिस्तान मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि चेतावनी के बाद इन मछुआरों को गिरफ्तार किया गया और उनकी नौकाएं जब्त कर ली गई। (भाषा)