1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. raja raghuvanshi murder case 2 sharp weapons called daav used in killing accused sonam meghalaya police

Raja Raghuvanshi Murder Case : खून देखकर चिल्ला उठी थी सोनम, 2 हथियारों से की गई राजा रघुवंशी की हत्या

Raja Raghuvanshi murder case
Raja Raghuvanshi Murder Case update : राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले के सभी आरोपी मेघालय पुलिस की गिरफ्तर में है। राजा रघुवंशी की हत्या को लेकर नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इसी मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। राजा की हत्या में एक नहीं बल्कि दो हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। राजा की हत्या 'डाव' से की गई थी जो कि पूर्वोत्तर में इस्तेमाल होने वाला बड़े आकार का चाकू होता है। 
इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या बीते 23 मई को मेघालय में हनीमून के दौरान कर दी गई थी। पुलिस ने इस हत्या के आरोप में राजा की पत्नी सोनम, उसके कथित प्रेमी और तीन भाड़े के हत्यारों हत्या की साजिश करने और उसे अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
 
मीडिया खबरों के मुताबिक राजा की हत्या में इस्तेमाल 2 डाव में से एक को बरामद करना बाकी है। खबरों के अनुसार जिस खाई में राजा को फेंका गया था, हत्या में शामिल दूसरा डाव भी वहीं फेंका गया है। मालूम चला है कि अभी तक राजा की पत्नी सोनम के फोन को बरामद नहीं किया गया है। सोनम ने अपने फोन भी नष्ट कर दिए हैं।
कुल किए गए 3 वार  
मीडिया खबरों के मुताबिक राजा रघुवंशी पर कुल 3 वार किए गए थे। तीनों हत्यारों ने राजा पर एक-एक वार किया था। सोनम ने पार्किंग में ही किलर्स को राजा की हत्या करने का इशारा दे दिया था। पहले वार के बाद जब राजा का खून निकलने लगा तो सोनम चिल्लाते हुए वहां से पीछे हट गई थी। इसके बाद तीनों किलर्स ने ही राजा के शव को खाई में फेंका।
क्या लव ट्रायंगल है हत्या का कारण
राजा रघुवंशी की हत्या का कारण लव ट्रायंगल के अलावा कुछ और भी हो सकती है। मामले में हर पहलू पर जांच जारी है। लेकिन अभी तक की जांच में लव ट्रायंगल के सबूत मिले हैं। हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ लगातार जारी है। इनपुट एजेंसियां  Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
IEA का अनुमान, भारत की तेल मांग में वर्ष 2030 तक होगी 10 लाख बैरल प्रतिदिन की बढ़ोतरी