Hanuman Chalisa

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

Updated: शनिवार, 26 अक्टूबर 2024 (15:38 IST)
जब दुनिया की बडी इमारतों का जिक्र होता है तो दुबई के बुर्ज खलीफा का नाम भी आता है। लेकिन आपको बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग मुकाब का निर्माण सऊदी अरब में हो रहा है। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत करीब 50 बिलियन डॉलर है। इतना ही नहीं, इसकी होटल में 9 हजार कमरे बताए जा रहे हैं। यह बिल्डिंग रियाद में बन रहे नए हाईटेक शहर मुरब्बा का हिस्सा होगी। इस इमारत की सोशल मीडिया में जमकर चर्चा हो रही है।

बता दें कि इस इमारत का निर्माण शुरू हो चुका है। यह गगनचुंबी इमारत 20 लाख वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र में फैली होगी। यह इतनी बड़ी होगी कि इसमें एम्पायर स्टेट जैसी 20 बिल्डिंग समा सकती है। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 50 बिलियन डॉलर है। इस बिल्डिंग का नाम मुकाब दिया गया है। यह बिल्डिंग रियाद में बन रहे नए हाईटेक शहर मुरब्बा का हिस्सा होगी। पूरी तरह से बनकर तैयार होने के बाद यह दुनिया की सबसे बड़ी इमारत होगी। इस इमारत के अंदर होटल, दफ्तर, रेस्टोरेंट समेत अन्य हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

होटल में 9,000 कमरे : मुकाब में 104,000 आवासीय यूनिट्स होंगी और होटल के 9,000 कमरे होंगे, जो रहने के लिए पर्याप्त विकल्प प्रदान करेंगे। परियोजना मानव-प्रथम दृष्टिकोण को रेखांकित करती है। इसकी संचरना ऐसी होगी कि इसके अंदर किसी भी बिंदु से 15 मिनट की पैदल दूरी के भीतर ग्रीन एरिया उपलब्ध हों। यह परियोजना आधुनिक नजदी वास्तुकला शैली से प्रेरित है। यह दुनिया का पहला इमर्सिव डेस्टिनेशन होगा। पैदल चलने के लिए हरा-भरा क्षेत्र होगा। साइकिल के लिए अलग रास्ते होंगे। इस शहर में यूनिवर्सिटी, इमर्सिव थिएटर और 80 से ज्यादा एंटरटेनमेंट और कल्चरल प्लेस बनाए जाएंगे। इस शहर का ट्रांसपोर्ट काफी हाईटेक होगा।

क्‍या है मुकाब का अर्थ : बता दें कि मुकाब का अरबी में मतलब घन (Cube) होता है। यह बिल्डिंग एक घनाकार संरचना में होगी। इसकी ऊंचाई 1,300 फीट (लगभग 396 मीटर) होगी और इसकी चौड़ाई 1,200 फीट (लगभग 366 मीटर) होगी। इस इमारत के निर्माण के लिए ग्राउंड वर्क का काम करीब 86 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इस इमारत को न्यू मुरब्बा डेवलपमेंट कंपनी तैयार कर रही है और इसके निर्माण के लिए सऊदी अरब के केंद्रीय सार्वजनिक निवेश कोष (PIF) ने फंडिंग की है। इस परियोजना में कुल 900 मजदूरों को लगाया गया है। 2030 तक इस बिल्डिंग का निर्माण पूरा होगा।

कितनी बड़ी है इमारत : मुकाब को अत्याधुनिक तकनीक और शानदार सुविधाओं के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक गगनचुंबी इमारत की बाहरी दीवारों में उन्नत वर्चुअल रियलिटी तकनीक होगी, जो निवासियों और आगंतुकों दोनों के लिए इमर्सिव विज़ुअल अनुभव प्रदान करेगी। अंदरूनी हिस्से में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही विशाल होलोग्राफिक प्रोजेक्शन से सजाया जाएगा, जो विभिन्न प्रकार की वास्तविकताओं, समय और स्थानों को प्रदर्शित करेगा।
Edited by Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

सीतापुर में CM योगी का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित; SHO के खिलाफ जांच शुरू, 3 आरोपी हिरासत में

योगी सरकार की नई पहल, युवाओं के लिए लॉन्च हुआ ‘कौशल संपर्क’ QR कोड, अब सीधे मिशन निदेशक तक पहुंचेगी बात

अगला लेख