Hanuman Chalisa
✕

गुलमर्ग हमले में 3 से 4 आतंकवादी शामिल, सर्च ऑपरेशन दूसरे दिन भी जारी

Updated: शनिवार, 26 अक्टूबर 2024 (15:24 IST)
Gulmarg news in hindi : जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग सेक्टर में सेना के काफिले पर हुए घातक हमले में 3 से 4 आतंकवादियों के शामिल होने का संदेह है। सेना के काफिले पर हुए इस हमले में 2 सैनिकों सहित चार लोगों की मौत हो गई थी। शनिवार सुबह तलाशी अभियान दोबारा से शुरू किया गया।
 
बारामूला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहम्मद जैद मलिक ने उत्तरी कश्मीर जिले में संवाददाताओं को बताया कि वहां से हमें जो साक्ष्य मिले हैं उनके अनुसार इस हमले में तीन से चार आतंकवादी शामिल थे।
 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बल गुलमर्ग में बाबा रेशी और वन क्षेत्रों के साथ-साथ इसके सामने बसे इलाकों में तलाशी अभियान चला रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि हमले से पहले सुरक्षाबलों ने प्राप्त सूचनाओं के आधार पर बारामूला जिले के पट्टन-क्रीरी इलाके में आतंकवादियों की तलाश की।
 
गुलमर्ग सेक्टर में सेना के काफिले पर बृहस्पतिवार को हुए हमले में दो सैनिक और सेना के दो पोर्टर मारे गए थे, जबकि एक अन्य पोर्टर और एक सैनिक घायल हो गए थे।
 
आतंकवादियों ने पर्यटक स्थल गुलमर्ग से छह किमी दूर बोटा पाथरी क्षेत्र में सेना के एक वाहन पर उस समय गोलीबारी की थी जब वे अफरवत रेंज में नागिन पोस्ट की ओर जा रहे थे।
 
सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में और गुलमर्ग सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के आसपास शुक्रवार को बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया।
 
अधिकारियों ने बताया कि हमले के पीछे आतंकवादियों का पता लगाने और उनको निष्क्रिय करने के लिए शुरू किए गए तलाशी अभियान में सुरक्षा बल मानवीय और तकनीकी खुफिया जानकारी का भी उपयोग कर रहे हैं। पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारी इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
 
यह क्षेत्र पूरी तरह से सेना के नियंत्रण में है और हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि एक आतंकवादी समूह ने गर्मियों की शुरुआत में यहां घुसपैठ की थी और अफरवत रेंज के ऊंचे इलाकों में शरण ली थी।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख