मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Will Russia withdraw from the International Space Station after 2024?
Written By
Last Updated : बुधवार, 27 जुलाई 2022 (16:29 IST)

रूस 2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से हट जाएगा?

रूस 2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से हट जाएगा? - Will Russia withdraw from the International Space Station after 2024?
वॉशिंगटन। रूस का इरादा है कि वह 2024 के बाद अंतररराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से हट जाएगा। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के नए प्रमुख यूरी बोरिसोव ने 26 जुलाई, 2022 को व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक में इस आशय की घोषणा की। बोरिसोव ने यह भी कहा कि भविष्य के प्रयास एक नए रूसी अंतरिक्ष स्टेशन पर केंद्रित होंगे।
 
आईएसएस पर वर्तमान समझौतों के अनुसार यह 2024 तक काम कर रहा है और स्टेशन को कक्षा में रहने के लिए रूसी मॉड्यूल की आवश्यकता है। अमेरिका और उसके सहयोगी देश स्टेशन की कार्य अवधि को 2030 तक बढ़ाना चाहते हैं। रूस की घोषणा हालांकि किसी भी समझौते का उल्लंघन या स्टेशन के दैनिक संचालन के लिए तत्काल खतरा नहीं है, लेकिन यह आईएसएस से जुड़े महीनों के राजनीतिक तनाव की परिणति को चिह्नित करता है।
 
अपने 23 साल के जीवनकाल में स्टेशन इस बात का एक महत्वपूर्ण उदाहरण रहा है कि पूर्व विरोधी होने के बावजूद रूस और अमेरिका एकसाथ कैसे काम कर सकते हैं। यह सहयोग विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा है, क्योंकि हाल के वर्षों में दोनों देशों के संबंध खराब हुए हैं।
 
वैसे अभी यह स्पष्ट नहीं है कि रूसी इस घोषणा का पालन करेंगे या नहीं, लेकिन यह घोषणा अंतरिक्ष में अब तक के सबसे सफल अंतरराष्ट्रीय सहयोग के संचालन में बड़ी बाधा पैदा करती है। अंतरिक्ष नीति का अध्ययन करने वाले एक विद्वान के रूप में मुझे लगता है कि अब सवाल यह है कि क्या राजनीतिक संबंध इतने खराब हो गए हैं कि अंतरिक्ष में एक साथ काम करना असंभव हो चला है।
 
यह निकासी कैसी दिखेगी? : रूस आईएसएस के 17 में से 6 मॉड्यूल संचालित करता है जिसमें ज़्वेज़्दा भी शामिल है जिसमें मुख्य इंजन सिस्टम है। यह इंजन स्टेशन की कक्षा में बने रहने की क्षमता और खतरनाक अंतरिक्ष मलबे के रास्ते से अलग रहने के लिए महत्वपूर्ण है। आईएसएस समझौतों के तहत रूस अपने मॉड्यूल पर पूर्ण नियंत्रण और कानूनी अधिकार रखता है।
 
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि रूस की वापसी कैसे होगी। रूस की घोषणा केवल "2024 के बाद" की बात करती है। इसके अतिरिक्त, रूस ने यह नहीं बताया कि क्या वह आईएसएस भागीदारों को रूसी मॉड्यूल का नियंत्रण लेने और स्टेशन का संचालन जारी रखने की अनुमति देगा या क्या इसके लिए मॉड्यूल को पूरी तरह से बंद करने की आवश्यकता होगी।
 
राजनीतिक तनाव का सिलसिला : रूस द्वारा पहली बार फरवरी में यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से आईएसएस से संबंधित घटनाओं की श्रृंखला में वापसी की घोषणा नवीनतम है। रूस के जाने के फैसले का आईएसएस के दैनिक कामकाज पर खास असर नहीं पड़ना चाहिए। पिछले महीनों में हुई कई छोटी-मोटी घटनाओं की तरह, यह एक राजनीतिक कार्रवाई है।
 
पहली घटना मार्च में हुई थी, जब 3 रूसी अंतरिक्ष यात्री पीले और नीले रंग के फ्लाइट सूट में अपने कैप्सूल से निकले थे, जो कि यूक्रेनी ध्वज के रंग से मिलते जुलते थे। समानता के बावजूद, रूसी अधिकारियों ने इस संयोग के बारे में कभी कोई बात नहीं की। फिर 7 जुलाई, 2022 को नासा ने एक तस्वीर दिखाने पर रूस की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। फोटो में 3 रूसी अंतरिक्ष यात्री पूर्वी यूक्रेन में रूसी सेनाओं के कब्जे वाले क्षेत्रों से जुड़े झंडे के साथ पोज दे रहे थे।
 
अब क्यों? : यह स्पष्ट नहीं है कि रूस ने अभी यह घोषणा क्यों की? फरवरी 2022 में रूस के यूक्रेन पर आक्रमण शुरू होने के बाद से आईएसएस को लेकर तनाव बहुत बढ़ गया है। उस समय रोस्कोस्मोस के तत्कालीन प्रमुख दिमित्री रोगोज़िन ने कहा था कि रूस के आईएसएस छोड़ने की संभावना हो सकती है। हालांकि रोगोजिन को हाल ही में उनके पद से दिया गया था और नासा और रोस्कोस्मोस ने आईएसएस के लिए सीट अदला बदली की घोषणा की थी।
 
इस सौदे के तहत, एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री भविष्य के सोयुज मिशन पर स्टेशन भेजा जाएगा जबकि एक अंतरिक्ष यात्री आगामी स्पेसएक्स ड्रैगन लॉन्च से भेजा जाएगा। इस घटनाक्रम से ऐसा लगा कि दोनों पक्ष अभी भी अंतरिक्ष में एक साथ काम करने के तरीके खोजने में सक्षम हो सकते हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि वह भ्रामक बातें थीं।
 
यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब अमेरिका आईएसएस से परे भविष्य पर विचार कर रहा है। नासा वर्तमान में एक वाणिज्यिक अंतरिक्ष स्टेशन के विकास के पहले चरण में है। इस नए अंतरिक्ष स्टेशन के विकास में तेजी लाना मुश्किल होगा, लेकिन यह संकेत देता है कि आईएसएस अपने उत्पादक और प्रेरणादायक जीवन के अंत के करीब है, चाहे रूस कुछ भी करे।(भाषा)
ये भी पढ़ें
दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज, 1 माह पहले की थी विदेश यात्रा