kalsarpa dosh calculator
✕

क्‍या वेनेजुएला पर होगा हमला, अमेरिका ने तैनात किए युद्धपोत, राष्ट्रपति मादुरो ने भी उतारी सेना

Updated: शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 (16:28 IST)
America-Venezuela Tension Update News : अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों देश युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं। अमेरिका ने कैरेबियन सागर में 10 हजार सैनिकों और करीब दर्जनों एयरक्रॉफ्ट कैरियर व युद्धपोतों की तैनाती करके युद्ध की आशंका को और बढ़ा दिया है। अमेरिका की युद्ध तैयारियों के जवाब में राष्ट्रपति मादुरो ने भी वार रूम में बैठक की। अब जवाब में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने भी रूसी हथियारों की तैनाती कर दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लैटिन अमेरिका में सैन्य हलचलें तब बढ़ाई हैं, जब पिछले 3 दिनों में अमेरिका ने कैरेबियन सागर में कई तथाकथित ड्रग तस्करी वाली नावों को हवाई हमले में उड़ा दिया।

कैरेबियन सागर में हजारों अमेरिकी सैनिकों के अलावा कई विमानवाहक पोत, लड़ाकू जेट्स और मिसाइल डिस्ट्रॉयर्स सब कुछ वेनेजुएला के उत्तरी तट के सामने आ गए हैं। इस पर मादुरो ने गरजते हुए कहा, हम झुकेंगे नहीं। डोनाल्ड ट्रंप की सरकार निकोलस मादुरो के नेतृत्व वाली वेनेजुएलाई सरकार पर नशा तस्करों को शरण देने का आरोप लगाता रहा है।
ALSO READ: पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप के पास भेजा अपना खास दूत, रिश्तों में सुधार के संकेत
विवाद को हवा तब मिली, जब ड्रग तस्करी का केंद्र मानते हुए ट्रंप की सरकार ने वेनेजुएला को नार्को-टेरर कार्टेल घोषित कर दिया। वहीं मादुरो का आरोप है कि राष्ट्रपति ट्रंप वेनेजुएला की सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं, इसलिए वह ऐसे आरोप लगा रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उनके कदम वेनेजुएला में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए हैं, लेकिन अमेरिका की सैन्य तैयारियों का पैमाना कुछ और ही संकेत देता है।

वेनेजुएला ने कहा है कि उसके 5000 से ज्यादा एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल देश के अलग अलग हिस्से में अमेरिका के लड़ाकू विमानों को मारने के लिए तैयार हैं। वेनेजुएला और अमेरिका में तनाव को चरम पर पहुंचते देखकर संयुक्त राष्ट्र में भी खलबली मच गई।
ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप इफेक्ट, क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नहीं जाएंगे आसियान?
संयुक्त राष्ट्र ने अपने संदेश में दोनों पक्षों को बातचीत की पेशकश की। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने भी इन हमलों को अंतरराष्‍ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है और जान गंवाने वाले लोगों की मौत को 'हत्या' बताया है। वहीं मादुरो सरकार ने कहा है कि वह अमेरिका की तरफ से सरकार गिराने के किसी भी प्रयास का कड़ा जवाब देगी।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

UPI MDR Charges: क्या अब यूपीआई पेमेंट पर देना होगा चार्ज? सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के जवाब से मची हलचल

स्कूटी सवार की जान बचाना पड़ा भारी! तेज रफ्तार ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, झारखंड में दिल दहला देने वाला हादसा

योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था

भोपाल के कोलार इलाके में दिखा टाइगर, डायल-112 टीम के सामने आया नजर

मध्यप्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

अगला लेख