ramcharitmanas

ISIS ने क्‍यों रची पोप फ्रांसिस की हत्‍या की साजिश, 7 आरोपी गिरफ्तार

Updated: रविवार, 8 सितम्बर 2024 (17:01 IST)
Why did ISIS plot to kill Pope Francis : आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) ने ईसाई धर्म के सर्वोच्च गुरु पोप फ्रांसिस की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान उन पर हमला कर हत्‍या की साजिश रची थी, लेकिन पुलिस के आतंकवादीरोधी दस्ते ने इसे विफल करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 
 
खबरों के अनुसार, ईसाई धर्म के सर्वोच्च गुरु पोप फ्रांसिस इन दिनों एशिया-प्रशांत की 12 दिवसीय यात्रा पर हैं। आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ईसाई धर्म गुरु पोप फ्रांसिस की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान उन पर हमला कर हत्‍या की साजिश रची थी, लेकिन पुलिस के आतंकवादीरोधी दस्ते ने इसे विफल करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 
ALSO READ: गुजरात में ISIS के 4 आतंकी गिरफ्तार, जांच में जुटी ATS
गिरफ्तार लोगों में से कुछ आईएसआईएस से जुड़े थे। ये आतंकी जकार्ता में दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद इस्तिकलाल की पोप फ्रांसिस की यात्रा से नाराज थे। ये आतंकी पोप फ्रांसिस की यात्रा के सीधे प्रसारण के दौरान अजान के प्रसारण से परहेज करने के अनुरोध से भी नाराज थे।  
 
हिरासत में लिए गए लोगों में से एक के घर की तलाशी ली गई उस व्यक्ति के बारे में बताया जा रहा है कि वह पोप फ्रांसिस पर हमला करने की साजिश रच रहा था। हिरासत में लिए गए इस व्यक्ति के घर की तलाशी के दौरान धनुष-बाण, एक ड्रोन और आतंकी संगठन आईएसआईएस के पर्चे बरामद हुए हैं।
ALSO READ: क्‍या है ISIS-K जिसने ली मॉस्को में हमले की जिम्‍मेदारी, रूस को क्‍यों कर रहा टारगेट?
जांच अब भी जारी है और अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हिरासत में लिए गए लोग एक-दूसरे को जानते हैं और क्या वे एक ही आतंकी समूह के सदस्य हैं। पोप फ्रांसिस 3 से 6 सितंबर के बीच जकार्ता में थे। इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है।
ALSO READ: ISIS इंडिया का हेड हैरिस फारुकी साथी समेत गिरफ्तार, सीमा पार करते ही असम STF ने दबोचा
इंडोनेशिया में 87 फीसदी मुस्लिम हैं। इंडोनेशिया में हाल के वर्षों में धर्म के नाम पर हिंसा देखने को मिली है। इसमें 2021 और 2022 में आईएसआईएस से प्रेरित समूह से जुड़े आत्मघाती बम विस्फोट शामिल हैं। पोप फ्रांसिस ने इंडोनेशिया में कट्टरपंथ को रोके जाने की बात कही है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

iQOO Z11x 5G : 7200mAh Battery वाला धांसू 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान

सागर में जहरीली शराब से अब तक 22 की मौत, 100 से अधिक की हालत गंभीर, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

Satya Niketan building collapse : दिल्ली में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 7 मौतें, हाईकोर्ट ने पूछा- किसकी थी जिम्मेदारी?

हिमाचल में चंद्रताल और गेपांग गथ समेत 9 झीलें बनीं 'वॉटर बम' जरा सी हलचल से तबाह हो सकते हैं 15 पुल और शहर

अगला लेख