dharma sangrah
✕

ग्वाटेमाला ज्वालामुखी में फिर विस्फोट, अब तक 72 लोगों की मौत

Updated: बुधवार, 6 जून 2018 (11:07 IST)
ग्वाटेमाला सिटी। मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में फ्यूगो ज्वालामुखी में मंगलवार को फिर विस्फोट हुआ। ज्वालामुखी फटने से अब तक कम से कम 72 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले चार दशक के दौरान गत रविवार को सबसे भयंकर ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।


इस घटना के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी कोनरेड ने आसपास के इलाके को खाली करने का आदेश जारी किया। कोनरेड के मुताबिक, ज्वालामुखी में विस्‍फोट से गर्म गैस और चट्टानें पिघलकर लगातार निकल रही हैं। ज्वालामुखी के फटने पर लाल-गर्म चट्टानों और गैस का मिश्रण, जिसे पायरोक्लास्टिक फ्लो भी कहा जाता है, यह पहाड़ से निकलकर बहता हुआ आसपास के इलाकों में फैल गया।

इससे निकला राख व्यापक क्षेत्र में फैल चुका है और पास के शहरों में लावा का प्रवाह जारी है। वोल्कन डी फ्यूगो का स्पेनिश में अर्थ होता है 'वोल्कानो ऑफ फायर' (आग का ज्वालामुखी)। यह मध्य अमेरिकी देश के 34 में से सबसे सक्रिय ज्वालामुखी में से एक है। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, औपनिवेशिक शहर औलिगुआ के पास स्थित है जो कई प्रमुख विस्फोटों के बावजूद बच गया है।

ताजा गतिविधि ज्यादातर प्रशांत तट के पास जारी है जो ज्वालामुखी से काफी दूरी पर है। कोनरेड के मुताबिक, रविवार को ज्वालामुखी से निकली राख और धुआं आसमान में 6.2 मील (10 किलोमीटर) ऊपर तक उछली और राजधानी ग्वाटेमाला सिटी में लोगों और चीज़ों पर गिरी। हजारों लोगों के घरों को खाली करा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। (वार्ता)

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख