शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. अमेरिका चीनी विमानन कंपनियों को सीमित उड़ानों की अनुमति देगा
Written By
Last Updated : शनिवार, 6 जून 2020 (12:11 IST)

अमेरिका चीनी विमानन कंपनियों को सीमित उड़ानों की ही अनुमति देगा

Trump | अमेरिका चीनी विमानन कंपनियों को सीमित उड़ानों की अनुमति देगा
वॉशिंगटन। ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका चीनी विमानन कंपनियों को अमेरिका के लिए सीमित संख्या में उड़ानें संचालित करने की अनुमति देगा और उन पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाएगा।
गुरुवार को चीन ने देश में लगे प्रतिबंधों को कम करने और विदेशी विमानन कंपनियों द्वारा अधिक उड़ानों की अनुमति देने पर हामी भरी थी। चीन में लगे प्रतिबंधों के कारण अमेरिकी कंपनियों यूनाइटेड और डेल्टा को दोनों देशों के बीच परिचालन से रोक दिया गया था।
 
परिवहन विभाग ने कहा कि अमेरिका चीनी विमानन कंपनियों को अमेरिका और चीन के बीच प्रति सप्ताह कुल 4 (2 राउंड) उड़ानें संचालित करने देगा। (भाषा)