Hanuman Chalisa
✕

अगर ‘जो बि‍डेन’ से हारे ‘डोनाल्‍ड ट्रंप’ तो टूटेगा 28 साल का रिकॉर्ड

Updated: शनिवार, 17 अक्टूबर 2020 (13:04 IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ज्यादातर चुनावी सर्वेक्षणों में डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बि‍डेन से काफी पीछे चल रहे हैं। अगर डोनाल्ड ट्रंप तीन नवंबर का राष्ट्रपति चुनाव हारते हैं तो 28 साल का रिकॉर्ड टूट जाएगा।

अगर ऐसा होता है तो 1992 में जॉर्ज बुश सीनियर के बाद वे पहले राष्ट्रपति होंगे, जिन्हें दूसरा कार्यकाल नहीं मिल पाएगा।

बुश सीनियर भी रिपब्लिकन  थे। सीनियर बुश एक कार्यकाल के बाद 1992 का चुनाव हार गए थे। उसके बाद डेमोक्रेट बिल क्लिंटन रिपब्लिकन जॉर्ज बुश और डेमोक्रेट बराक ओबामा 8-8 साल राष्ट्रपति रहे हैं। ट्रंप अपना चार साल का एक टर्म पूरा कर चुके हैं।

मीडि‍या प्रकाशि‍त रिपोर्ट और एनॉलिसिस के मुताबि‍क बि‍डेन यह चुनाव जीतते हैं उनकी जीत 32 साल पुराना रिकॉर्ड दोहराएगी। वह भी जॉर्ज बुश सीनियर का रिकॉर्ड दोहराएंगे।

दरअसल, 1988 में राष्ट्रपति बनने से पहले बुश सीनियर उनके पूर्ववर्ती प्रेसीडेंट रोनाल्ड रीगन के कार्यकाल में आठ साल वाइस प्रेसीडेंट रहे थे। तब अमेरिकी चुनाव के इतिहास में 152 साल बाद ऐसा कारनामा हुआ था कि कोई शख्स आठ साल वाइस प्रेसिडेंट रहने के बाद राष्ट्रपति बना हो। बि‍डेन भी बराक ओबामा के शासन में आठ साल उप राष्ट्रपति रहे थे।

अगर बि‍डेन 2020 का चुनाव जीतते हैं तो उनके द्वारा उप राष्ट्रपति पद के लिए नामित कमला हैरिस भी इतिहास रचेंगी। कमला हैरिस भारतीय मूल की पहली महिला होंगी, जो अमेरिकी राजनीति में इस मुकाम तक पहुंचेंगी। हैरिस अभी कैलीफोर्निया की सीनेटर हैं।

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख