शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. अमेरिका के परमाणु सुरक्षा प्रशासन की निदेशक ने दिया इस्तीफा
Written By
Last Updated : शनिवार, 7 नवंबर 2020 (08:29 IST)

अमेरिका के परमाणु सुरक्षा प्रशासन की निदेशक ने दिया इस्तीफा

US | अमेरिका के परमाणु सुरक्षा प्रशासन की निदेशक ने दिया इस्तीफा
वॉशिंगटन। अमेरिका के परमाणु सुरक्षा प्रशासन विभाग की निदेशक लिसा गॉर्डन-हेगर्टी ने शुक्रवार व्हाइट हाउस को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
डिफेंस न्यूज ने वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से बताया कि सुश्री लिसा ने पिछले 1 वर्ष से ऊर्जा सचिव डैन ब्रोइलेट के साथ बढ़ते नोकझोक के कारण इस्तीफा दिया है।
 
ब्रोइलेट पर विभाग के फंड का दुरुपयोग करने का आरोप है। लिसा जॉर्डन इस पद को संभालने वाली पहली महिला थीं। उन्हें फरवरी 2018 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नियुक्त किया था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
बिहार चुनाव: मोदी ने की मतदान का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील