Daily Horoscope
✕

अमेरिका में रोजगार बढ़ने के साथ बेरोजगारी भी बढ़ी

Updated: शुक्रवार, 6 जुलाई 2018 (20:18 IST)
वॉशिंगटन। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में जून महीने में रोजगार सृजन तेजी से हुआ लेकिन दूसरी तरफ बेरोजगारी दर भी बढ़ रही है। इसका कारण रोजगार बाजार में अधिक लोगों का जुड़ना है। सरकार की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। 
 
आलोच्य महीने में 213,000 नए रोजगार सृजित हुए जो विश्लेषकों की उम्मीद से अधिक है लेकिन दूसरी तरफ बेरोजगारी दर 0.2 प्रतिशत बढ़कर 4 प्रतिशत हो गई। 
 
आंकड़ों के अनुसार श्रम बल की भागीदारी बढ़कर 62.9 प्रतिशत पर पहुंच गई। वहीं संख्या के हिसाब से बेरोजगारों की संख्या बढ़कर 66 लाख पहुंच गई। 
 
रोजगार के मामले में कुल मिलाकर स्थिति स्थिर रही। जहां एक तरफ रोजगार की संख्या बढ़ी वहीं दूसरी तरफ बेरोजगारी भी बढ़ी है। हालांकि अधिक लोगों का कार्यबल में आना एक उम्मीद का संकेत है। यह बताता है कि बाजार में रोजगार है। 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख