ramcharitmanas
✕

प्रवासी भारतीयों से मोदी की अपील, 'नया भारत' बनाने के सपने को पूरा करें

Updated: शुक्रवार, 6 जुलाई 2018 (20:08 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों से 'नए भारत' के निर्माण के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में काम करने की अपील की है।
 
मोदी ने सौराष्ट्र पटेल सांस्कृतिक समाज के अमेरीका के कैलिफोर्निया में शुक्रवार को हुए 8वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया।

प्रवासी भारतीयों विशेषकर सौराष्ट्र पटेल समुदाय के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों ने हमेशा भारत को गौरवशाली बनाया है। उनके प्रयासों से सभी जगह भारतीय पासपोर्ट के प्रति सम्मान सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों को 'नया भारत' बनाने के सपने को पूरा करने की दिशा में काम करना चाहिए।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि 'स्वच्छ भारत' जैसी सरकार की विभिन्न योजनाओं से देश में पर्यटन को प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने प्रवासी भारतीय समुदाय से कम से कम 5 विदेशी परिवारों को प्रतिवर्ष भारत दर्शन के लिए प्रेरित करने की अपील की। इससे 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' अभियान के उद्देश्य को पूरा करने का नया मार्ग प्रशस्त हो सकता है और देश में पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा। प्रवासी भारतीय अपने प्रयासों से महात्मा गांधी के 'स्वच्छ भारत' के सपने को सफल बनाने में योगदान कर सकते हैं।
 
मोदी ने कहा कि देश में 2 अक्टूबर से महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह शुरू होंगे, साथ ही लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर नर्मदा नदी पर बनाई जा रही विशाल प्रतिमा का कार्य भी आगामी 31 अक्टूबर को पूरा हो जाएगा। यह एकता प्रतिमा विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी।
 
तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था तथा ईमानदार, पारदर्शी शासन व्यवस्था का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दुनियाभर में भारत की चर्चा है। वस्तु एवं सेवाकर जैसे सुधारों तथा भ्रष्टाचार के मामले में कठोर कार्रवाई से लोगों को ईमानदारी से व्यवसाय करने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के फलस्वरूप पिछले 4 वर्षों में कारोबारी सहजता की रैंकिंग में भारत ने 42 स्थानों की छलांग लगाई है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख