सोमवार, 21 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Two Cats ask for food ringing a bell
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017 (09:09 IST)

घंटी बजाकर खाना मांगती हैं ये बिल्लियां... (वीडियो)

cat
बाहर की दुनिया के अलावा एक दुनिया और है जिसे सोशल मीडिया के नाम से जाना जाता है। छोटी-सी घटना से लेकर बड़ी घटनाओं पर सबसे पहले सोशल मीडिया पर लोग अपनी बात कहते हैं। यहां पर कब, क्या वायरल हो जाए, कोई नहीं जानता।
 
कभी कोई डांस का वीडियो तो कभी कोई फनी वीडियो वायरल होता रहता है। इन दिनों दो बिल्लियों का एक वीडियो भी लोगों के दिमाग पर छाया हुआ है। सबसे पहले ट्विटर पर @b_ru_ru ने यह वीडियो पोस्ट किया। बाद में इसे @dorseyshaw ने रीपोस्ट किया। इस वीडियो में अगल-बगल में बैठीं 2 बिल्लियां खाना खा रही हैं।
 
दोनों बिल्लियों के पास 2 घंटियां रखी हुई हैं। जैसे ही खाना खत्म होता है बिल्ली अपने बगल की घंटी को बजा देती है और वीडियो बनाने वाला शख्स प्लेट में फिर से खाना रख देता है। इस वीडियो को ट्वीट करने के बाद से लगभग 1 लाख 60 हजार बार री-ट्वीट किया जा चुका है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। आप भी देखें यह वीडियो...
 
 
फोटो और वीडियो सौजन्य : यूट्यूब 
ये भी पढ़ें
सांसद पप्पू यादव को लगाई हथकड़ी, 11 पुलिसकर्मी निलंबित