रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Tsunami alert in indonesia after earthquake
Written By
Last Modified: मंगलवार, 14 दिसंबर 2021 (10:15 IST)

इंडोनेशिया में समुद्र में 7.3 तीव्रता का भूकंप, सूनामी की चेतावनी

इंडोनेशिया में समुद्र में 7.3 तीव्रता का भूकंप, सूनामी की चेतावनी - Tsunami alert in indonesia after earthquake
जकार्ता। इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास समुद्र में मंगलवार को 7.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इसके बाद मौसम विज्ञान एजेंसी ने संभावित सुनामी का अलर्ट जारी किया है।
 
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक मंगलवार को आए भूकंप का केंद्र समुद्र में 18.5 किलोमीटर की गहराई में था और यह स्थान मउमेरे शहर से करीब 112 किलोमीटर दूर है। ईस्ट नुसा टेंग्गारा सूबे में मउमेरे दूसरा सबसे बड़ा शहर है।
 
भूकंप से जानमाल की क्षति की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है।
ये भी पढ़ें
जम्मू कश्मीर के सुरनकोट में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर