रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. विधानसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024
  4. maharashtra bjp first list of candidates, fadanvis to contest from nagpur south west
Last Updated : रविवार, 20 अक्टूबर 2024 (16:05 IST)

महाराष्‍ट्र में भाजपा की पहली सूची में 99 नाम, फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम से प्रत्याशी

fadanvis
Maharashtra BJP first list : भाजपा ने रविवार को महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनावों के लिए 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम से और महराष्‍ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले कामठी से चुनाव लड़ेंगे। ALSO READ: एक्शन में RSS, हरियाणा फॉर्मूले से महाराष्‍ट्र में जीत की तैयारी
 
मंत्री गिरीश महाजन जामनेर से, मंत्री सुधीर मुनगंटीवार बल्लारपुर से, श्रीजया अशोक चव्हाण भोकर से, आशीष शेलार वांड्रे वेस्ट से, मंगल प्रभात लोढ़ा मालाबार हिल से, कोलाबा से राहुल नार्वेकर, सतारा से छत्रपति शिवेंद्र राजे भोसले चुनाव लड़ेंगे। 
 
सुभाष देशमुख को सोलापुर दक्षिण और नितेश राणे को कंकावली से चुनाव मैदान में उतारा गया है। मिहिर कोटेचा को मुलुंड, राम कदम को घाटकोपर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी होंगे। 
 
भाजपा की पहली सूची में 9 महिलाओं को टिकट दिया गया है। चिखली से श्वेता विद्याधर महाले, बेलापुर से मंदा विजय महात्रे, दहिसर से मनीषा अशोक चौधरी और गोरेगांव से विद्या जय प्रकाश ठाकुर चुनाव मैदान में है।  
 
Edited by : Nrapendra Gupta