गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Tremendous earthquake in deep sea in New Zealand's northern region
Written By
Last Updated : बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (23:45 IST)

न्यूजीलैंड में 7.7 तीव्रता का भूकंप, इंडोनेशिया तक हुआ असर, सुनामी की चेतावनी

न्यूजीलैंड में 7.7 तीव्रता का भूकंप, इंडोनेशिया तक हुआ असर, सुनामी की चेतावनी - Tremendous earthquake in deep sea in New Zealand's northern region
वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड के उत्तरी क्षेत्र में बुधवार को गहरे समुद्र में शक्तिशाली भूकंप आया, जिस कारण क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 मापी गई और इसका केंद्र लॉयल्टी द्वीप के दक्षिण-पूर्व में 10 किलोमीटर (छह मील) की गहराई में स्थित था।

अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने वानूआतू और फिजी के लिए 0.3 से एक मीटर (1 से 3.3 फुट) तक की सुनामी संबंधी चेतावनी जारी की। सुनामी चेतावनी जारी की गई और फिर अमेरिकन समोआ के लिए इसे रद्द कर दिया गया।

भूकंप का असर न्यूजीलैंड से लेकर इंडोनेशिया तक हुआ है। सूचना के मुताबिक, अभी तक किसी तरह के जानमाल की क्षति नहीं हुई है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
Uttarakhand tragedy: ग्लेशियर नहीं बल्कि चट्टान टूटने से बनी झील से आई तबाही, वैज्ञानिकों की जांच में खुलासा