शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. terrorist attack
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 25 जून 2021 (16:47 IST)

बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों पर आतंकी हमला, 5 सैनिकों की मौत

बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों पर आतंकी हमला, 5 सैनिकों की मौत | terrorist attack
कराची। पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में आतंकवादियों ने गश्त लगा रहे सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला किया। इस हमले में 5 सैनिकों की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आतंकी घटनास्थल से फरार हो गए। मीडिया में आई खबर में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

 
पाकिस्तान सशस्त्र बल की मीडिया शाखा इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) ने बताया कि आतंकवादियों के साथ गोलीबारी के दौरान 'फ़्रंटियर कोर बलूचिस्तान' के 5 सैनिकों की मौत हो गई। डॉन समाचार पत्र की खबर के मुताबिक बलूचिस्तान के सीबी जिले के संगन इलाके में गोलीबारी के दौरान आतंकवादियों को भी काफी नुकसान पहुंचा।
 
आईएसपीआर ने बताया कि आतंकवादियों के फरारी के रास्तों को बंद करने और उनकी धर-पकड़ के लिए अभियान जारी है। गृहमंत्री शेख राशिद अहमद ने इस हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे कायराना हमले करके आतंकवादी हमारा मनोबल नहीं गिरा सकते। देश पूरी ताकत से आतंकवादियों से लड़ेगा। इस महीने की शुरुआत में भी मार्गेट-क्वेटा मार्ग पर हुए एक बम धमाके में फ्रंटियर कोर के चार सैनिकों की मौत हो गई थी।(भाषा)
ये भी पढ़ें
मां की पसंद के सम्मान के दिशा-निर्देशों के बावजूद अस्वीकार किए जाते हैं सीजेरियन जन्म के अनुरोध