शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Tata Group Chief N Chandrasekaran Gets France's Highest Civilian Award
Written By
Last Modified: गुरुवार, 18 मई 2023 (09:14 IST)

एन. चंद्रशेखरन को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

N Chandrasekaran
N Chandrasekaran : टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को भारत और फ्रांस के बीच व्यापार संबंधों को मजबूत बनाने में उनके योगदान के लिए फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'शेवेनलियर दे ला लीजन द ‘ऑनर’ से नवाजा गया है।
 
यूरोप और विदेश मामलों की फ्रांस की मंत्री कैथरीन कोलोना ने मंगलवार की शाम फ्रांस के राष्ट्रपति की ओर से चंद्रशेखरन को यह सम्मान दिया।
 
टाटा समूह ने ट्वीट किया, 'हमारे चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को यूरोप और विदेश मामलों की फ्रांस की मंत्री कैथरीन कोलोना द्वारा ‘शेवेनलियर दे ला लीजन द‘ऑनर’ से नवाजा गया। उन्हें भारत और फ्रांस के बीच व्यापार संबंधों को मजबूत बनाने में उनके योगदान के लिए फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है।'
 
भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने भी ट्वीट कर कहा, 'प्रिय नटराजन चंद्रशेखरन, आप फ्रांस के सच्चे मित्र हैं।'
ये भी पढ़ें
Weather Update : दिल्ली-NCR में गर्मी से मिली राहत, कई राज्‍यों में धूलभरी आंधी का अलर्ट