सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Taliban new rules for women in Afghanistan
Written By
Last Modified: सोमवार, 22 नवंबर 2021 (14:03 IST)

तालिबान का नया फरमान, धारावाहिकों में नहीं दिखेंगी महिलाएं, महिला पत्रकारों के लिए हिजाब अनिवार्य

Taliban
काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान राज में कई सख्त नियम जारी किए जा चुके हैं। अब एक नए नियम के तहत तालिबान ने देश में महिलाओं वाले धारावाहिकों को नहीं दिखाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा महिला पत्रकारों को लिए हिजाब अनिवार्य कर दिया गया है।
 
तालिबान ने टेलीविजन चैनलों को महिलाओं पर आधारित धारावाहिकों का प्रसारण नहीं करने का आदेश दिया है। इसके अलावा महिला पत्रकारों के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य होगा। यह प्रतिबंध तालिबान मंत्रालय द्वारा जारी आठ नए प्रतिबंधों में से एक है। इसका मकसद धर्म का प्रसार, अधर्म या बुराई पर रोक और समाज के बुनियादी मानकों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी निगरानी रखना है।
 
तालिबान ने कहा कि अनैतिक चीजों के प्रचार पर रोक लगाने के लिए यह निर्देश जारी हुआ है ताकि ऐसे वीडियो के प्रसारण पर रोक लग सके, जो शरिया कानून या तालिबान के सिद्धांतों के खिलाफ है।
 
तालिबान ने कहा, 'विदेशी और स्थानीय रूप से निर्मित फिल्में, जो अफगानिस्तान में अनैतिकता, विदेशी संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देती हैं, उन्हें प्रसारित नहीं किया जाना चाहिए।'
 
ऐसे हंसी-मजाक वाले कार्यक्रमों पर भी रोक लगाई गई है, जिसमें किसी इंसान का अपमान किया जाता हो या उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाई जाती हो।
 
ये भी पढ़ें
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, कंस्ट्रक्शन गतिविधियों से हटा प्रतिबंध