Hanuman Chalisa
✕

सीरियाई सेना का हवाई हमला, 94 की मौत

Updated: मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018 (07:59 IST)
फाइल फोटो
बैरुत। सीरियाई सेना ने दमिश्क के पास गौता इलाके में विद्रोहियों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए जिसमें 94 लोग मारे गए। दमिश्क सरकार ने दावा किया कि यह हमला सिर्फ आतंकवादियों को निशाना बनाकर किया गया था।
 
 
सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने एक बयान जारी कर कहा कि गौता इलाकों में सेना के हवाई और रॉकेट हमले में 325 लोग घायल भी हुए हैं। सीरिया की मीडिया ने कहा कि विद्रोहियो ने दमिश्क जिले में हमला किया जिसमे एक बच्चे की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।
 
संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि 2013 के बाद से सरकारी उपग्रह कस्बा और खेतों में लगभग 400,000 लोग रह रहे हैं। सीरिया संकट के लिए यूएन के क्षेत्रीय समन्वयक पैनस मौमटजिस ने कहा कि सोमवार को कम से कम 40 नागरिकों की मौत हो गई और 150 से ज्यादा घायल हो गए।
 
उन्होंने एक बयान में कहा कि पूर्वी गौता में नागरिकों की मानवीय स्थिति नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। कई लोग अपने बच्चों के साथ बेसमेंट और भूमिगत बंकरों में आश्रय ले रहे हैं। हमौरिया शहर में भी कई हमले किए गए जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई। (वार्ता) 
 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख