dharma sangrah
✕

नीरव मोदी ने पीएनबी को लिखा पत्र, बैंक ने खुद बंद किए वसूली के रास्ते

Updated: मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018 (10:29 IST)
मुंबई। देश के बैंकिंग इतिहास की सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी के मुख्य कर्ताधर्ता नीरव मोदी ने कहा है कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने मामले को सार्वजनिक कर उससे बकाया वसूलने के सारे रास्ते बंद कर लिए हैं। इसके साथ ही मोदी का दावा है कि पीएनबी का उसकी कंपनियों पर बकाया बैंक द्वारा बताई गई राशि से बेहद कम है।
 
पीएनबी प्रबंधन को 15/16 फरवरी को लिखे एक पत्र में मोदी ने कहा कि उसकी कंपनियों पर बैंक का बकाया 5,000 करोड़ रुपए से कम है।
 
पत्र के अनुसार, 'गलत तौर पर बताई गई बकाया राशि से ‘मीडिया में होहल्ला’ हो गया और परिणाम स्वरूप तत्काल तौर पर खोज का काम शुरू हो गया और परिचालन भी बंद हो गया।' पत्र में मोदी ने लिखा है, 'इससे समूह पर बैंक के बकाया को चुकाने की हमारी क्षमता खतरे में पड़ गई है।'
 
उल्लेखनीय है कि मोदी, अपने परिवार समेत जनवरी के पहले हफ्ते में ही देश छोड़कर भाग गया था।
 
उसने कहा, '13 फरवरी को की गई मेरी पेशकश के बावजूद बकाया को तत्काल पाने की व्यग्रता में (बैंक ने जानकारी 14/15 फरवरी को सार्वजनिक की) आपकी कार्रवाई ने मेरे ब्रांड और कारोबार को तबाह कर दिया और इससे अब बकाया वसूलने की आपकी क्षमता सीमित हो गई है। (भाषा) 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

CJP stir : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अवैध हिरासत पर रोक और मेट्रो-इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के निर्देश, केंद्र सरकार को नोटिस

Weather Alert : अक्टूबर में भी बारिश का कहर, यूपी-बिहार समेत 21 राज्यों में अलर्ट, 75 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

CJP नेताओं की गिरफ्तारी और रिहाई पर दिल्ली पुलिस का बयान, किन धाराओं में हुई कार्रवाई? जानिए पूरी बात

नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़ का अलर्ट, गांवों को खाली कराने के निर्देश, कई मकान और पुल बहे

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल, 1 अमेरिकी नागरिक भी शामिल

अगला लेख