dharma sangrah
✕

अमेरिका ने रचा इतिहास, SpaceX ने नासा के 2 अंतरिक्ष यात्रियों को कक्षा में भेजा

Updated: रविवार, 31 मई 2020 (10:19 IST)
वाशिंगटन। एलन मस्क की स्पेसएक्स कंपनी द्वारा निर्मित रॉकेट यान ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) की तरफ बढ़ रहे नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों को फ्लोरिडा से शनिवार को सफलतापूर्वक कक्षा में भेजा। यह व्यावसायिक अंतरिक्ष यात्रा के इतिहास में नए अध्याय की शुरुआत है।

फ्लोरिडा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से हुआ यह प्रक्षेपण इसलिए भी महत्त्वपूर्ण है क्योंकि यह करीब एक दशक में पहली बार है जब अमेरिकी जमीं से मानवों को कक्षा में भेजा गया है।

नासा के अंतरिक्ष यात्री बॉब बेह्नकेन (49) और डोग हर्ले (53) को लेकर स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरिक्षयान ने नासा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र के प्रक्षेपण परिसर से कंपनी के फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए तीन बजकर 22 मिनट पर उड़ान भरी।

इस प्रक्षेपण के साथ ही स्पेसएक्स पहली निजी कंपनी बन गई है जिसने मनुष्य को कक्षा में भेजा हो। इससे पहले केवल तीन सरकारों - अमेरिका, रूस और चीन को यह उपलब्धि हासिल है।

फिर से इस्तेमाल हो सकने वाले, गमड्रॉप (कैंडी) आकार के इस यान का नाम क्रू ड्रैगन है जो अब अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के 19 घंटे के सफर पर ले जाएगा। यह अंतरिक्षयान रविवार को सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर आईएसएस पर होगा।

कोरोना वायरस के चलते पिछले तीन महीनों में एक लाख से अधिक देशवासियों को खो चुके अमेरिका के लिए यह सफल प्रक्षेपण खुशी का मौका लेकर आया है। इससे पहले पिछले हफ्ते खराब मौसम के चलते यह प्रक्षेपण टल गया था। (भाषा)

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख