• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Space, NASA, US Agency astronaut
Written By
Last Modified: गुरुवार, 1 सितम्बर 2016 (15:34 IST)

अंतरिक्ष में पहली बार डीएनए का अनुक्रम तय किया गया : नासा

अंतरिक्ष में पहली बार डीएनए का अनुक्रम तय किया गया : नासा - Space, NASA, US Agency astronaut
वॉशिंगटन। अमेरिकी अतंरिक्ष एजेंसी नासा ने पहली बार अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक जीनोम का अनुक्रम तय कर इतिहास रच दिया। एजेंसी ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर इस प्रक्रिया को पूरा किया।
नासा ने कहा है कि अंतरिक्ष में जीवों के डीएनए का अनुक्रम तय करने की योग्यता प्राप्त करने से विज्ञान और चिकित्सा के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खुल गए हैं। अंतरिक्ष यात्री केट रूबिंस ने नासा के बॉयोमोलेकुल सिक्वेंसर प्रयोग के तहत बहुत कम गुरुत्व वाले क्षेत्र में पहली बार डीएनए का अनुक्रम तय किया गया।
 
नासा ने कहा कि ऐसा संभव होने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों में बीमारियों का पता लग सकेगा या आईएसएस में बढ़ रहे रोगाणुओं के बारे में पता चल सकेगा। साथ ही उन पर बीमारी का खतरा है या नहीं, यह भी मालूम चल सकेगा। (भाषा)
ये भी पढ़ें
Jio4G के ऑफर के बाद भारत आना चाहते हैं पाकिस्तानी!