Hanuman Chalisa
✕

टेक्सास में गोलीबारी, हमलावर समेत 8 की मौत

Updated: सोमवार, 11 सितम्बर 2017 (20:44 IST)
डलास। अमेरिका में टेक्सास प्रांत के डलास शहर में एक बंदूकधारी ने एक घर में अंधाधुंध गोलियां चलाकर 7 लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने बाद में हमलावर को मार गिराया। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि यह गोलीबारी की घटना डलास के प्लानो उपनगर में हुई। 
 
प्लानो पुलिस विभाग के प्रवक्ता डेविड टिल्ली ने बताया कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पुलिस के एक अधिकारी ने हमलावर को मार गिराया। इस गोलीबारी में पुलिस अधिकारी को किसी भी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है। 
 
इस हमले में घायल 2 लोगों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। टिल्ली ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर इस हमले की वजह जानने का प्रयास कर रही है। 
 
हमलावर और पीड़ितों के बीच संबंधों के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक गोलीबारी की यह घटना घुड़सवारों के एक जश्न के दौरान हुई। (भाषा)

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख