गुरुवार, 23 जनवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Russia's victory over Ukraine puts NATO's credibility in doubt
Last Updated :ब्रसेल्स , गुरुवार, 23 जनवरी 2025 (15:58 IST)

यूक्रेन पर रूस की जीत से NATO की विश्वसनीयता पर प्रतिकूल पड़ने की आशंका

नाटो रूस, बेलारूस और यूक्रेन के साथ अपने पूर्वी क्षेत्र में हजारों सैनिकों और उपकरणों की तैनाती कर रहा है ताकि मॉस्को को संगठन के किसी भी 32 सदस्य देश के क्षेत्र में उसके युद्ध का विस्तार करने से रोका जा सके

यूक्रेन पर रूस की जीत से NATO की विश्वसनीयता पर प्रतिकूल पड़ने की आशंका - Russia's victory over Ukraine puts NATO's credibility in doubt
NATO's credibility: नाटो (NATO) महासचिव मार्क रूट (Mark Rutte) ने गुरुवार को चेतावनी दी कि यूक्रेन (Ukraine) पर रूस की जीत से दुनिया के सबसे बड़े सैन्य गठबंधन की प्रतिरोधक शक्ति कमजोर हो जाएगी और इसकी विश्वसनीयता बहाल करने में खरबों डॉलर खर्च हो सकते हैं। नाटो रूस, बेलारूस और यूक्रेन के साथ अपने पूर्वी क्षेत्र में हजारों सैनिकों और उपकरणों की तैनाती कर रहा है ताकि मॉस्को (Moscow) को संगठन के किसी भी 32 सदस्य देश के क्षेत्र में उसके युद्ध का विस्तार करने से रोका जा सके।ALSO READ: Russia-Ukraine War : यूक्रेन-रूस जंग में 12 भारतीयों की मौत, रूसी सेना की तरफ से लड़ रहे 16 लापता, भारत सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
 
यूक्रेन की हार से अरबों डॉलर खर्च होंगे : रूट ने कहा कि यदि यूक्रेन हार जाता है तो नाटो की प्रतिरोधक क्षमता को पुन: बहाल करने के लिए हमें अपने खर्च और औद्योगिक उत्पादन को बढ़ाने के मामले में इस समय की तुलना में बहुत अधिक खर्च करना होगा। स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच के अवसर पर कहा कि यह अरबों (डॉलर) अतिरिक्त नहीं, खरबों (डॉलर) अतिरिक्त होगा।ALSO READ: यूक्रेन का रूस पर सबसे बड़ा हमला: रासायनिक संयंत्र और हवाई अड्डे निशाने पर, क्या युद्ध का रुख बदल रहा है?
 
यूक्रेन के पश्चिमी समर्थकों को समर्थन बढ़ाना चाहिए : रूट ने कहा कि यूक्रेन के पश्चिमी समर्थकों को रूस के पूर्ण आक्रमण के लगभग 3 साल बाद देश को दिए जा रहे अपने समर्थन को बढ़ाना चाहिए और कम नहीं करना चाहिए। रूट ने कहा कि हमें युद्ध की दिशा बदलनी होगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम (देश) 21वीं सदी में यह नहीं होने दे सकता कि एक देश दूसरे देश पर आक्रमण करे और उसे उपनिवेश बनाने की कोशिश करे।ALSO READ: ट्रंप ने रूस एवं यूक्रेन युद्ध समाप्त करने का संकल्प दोहराया, एशिया में भी लाएंगे शांति
 
उन्होंने कहा कि हम उन दिनों से आगे निकल चुके हैं। यूरोप में चिंता बढ़ रही है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन के लिए प्रतिकूल शर्तों पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत करके युद्ध को जल्दी से जल्दी समाप्त करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन रूट इस जल्दबाजी से चौकन्ने प्रतीत दिखे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta