• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Russia attacks US supporters in syria
Written By
Last Modified: वॉशिंगटन , शुक्रवार, 17 जून 2016 (13:40 IST)

रूस का अमेरिका समर्थित विद्रोहियों पर हमला

Russia
वॉशिंगटन। रूस ने दक्षिणी सीरिया में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा समर्थित बलों सहित इस्लामिक स्टेट से जूझ रहे विद्रोहियों के खिलाफ हवाई हमले किए हैं।
 
अमेरिकी रक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वॉशिंगटन इस मसले को रूस के समक्ष उठाएगा। अधिकारी ने नाम नहीं लिखने की शर्त पर दृढ़ता से अल-तांफ के पास रूस हमले की आलोचना की। ध्यान देने योग्य बात है कि कोई भी रूसी या सीरियाई जमीनी सुरक्षा बल उस समय क्षेत्र में मौजूद नहीं था, जो आत्मरक्षा में किए गए हवाई हमले के तर्क को खारिज करता है।
 
अधिकारी ने कहा कि रूस की ताजी कार्रवाई से रूस के इरादों को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है। हम रूस से स्पष्टीकरण मागेंगे कि क्यों यह कार्रवाई की गई और इसकी पुनरावृत्ति नहीं होने का आश्वासन भी चाहेंगे।
 
गत वर्ष सितंबर से जब रूस ने सीरिया पर हवाई हमले का अभियान शुरू किया तभी से अमेरिका इस्लामिक स्टेट के खिलाफ उसका साथ देने से लगातार इंकार कर रहा है। अमेरिका ने रूस पर सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद की मदद करने का आरोप लगाया है जबकि वह चाहता है कि असद अपने पद से इस्तीफा दें। (वार्ता)
 
ये भी पढ़ें
पहना था मिस यूनिवर्स का ताज, कर रही है पोर्न फिल्म में काम