PM Modi US Visit : PM मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन में 2 घंटे चली बातचीत, जारी होगा साझा बयान
PM Modi US Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी यात्रा के दूसरे दिन व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की। पीएम मोदी का जो बाइडन ने अपनी पत्नी के साथ व्हाइट हाउस में स्वागत किया।पीएम मोदी के अमेरिका दौरे का हर अपडेट-
आर्टेमिस समझौते पर सहमति : पीएम मोदी ने कहा कि हम आर्टेमिस समझौते में शामिल होने के लिए सहमत हुए हैं। इसके साथ ही हमने अपने अंतरिक्ष सहयोग में एक नई छलांग लगाई है।
दुनिया के महत्यपूर्ण है साझेदारी : मोदी ने कहा कि भारत अमेरिका की साझेदारी दुनिया के लिए अहम है। भारत-अमेरिका संबंधों के इतिहास में आज का दिन विशेष महत्व रखता है। आज हुई चर्चाओं और महत्वपूर्ण निर्णयों से हमारी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में एक नया अध्याय जुड़ गया है. इससे एक नई दिशा और नई ऊर्जा मिली है।
10 लाख नौकरियों में मदद : बाइडेन ने कहा कि हम साथ मिलकर असीमित क्षमता वाले साझा भविष्य के दरवाजे खोल रहे हैं। स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में तेजी लाने के लिए अंतरिक्ष उड़ान पर सहयोग और क्वांटम कंप्यूटिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर सहयोग की ज़रूरत है। एयर इंडिया द्वारा बोइंग विमान खरीदने के समझौते से अमेरिका में 10 लाख नौकरियों को मदद मिलेगी।
यूक्रेन युद्ध पर बात : ज्वाइंट स्टेटमेंट के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि भारत अमेरिका के रिश्ते मजबूत हुए हैं। आज हमारी साझेदारी बढ़ाने पर बात हुई है। यह साझेदारी दुनिया में सबसे अधिक परिणामी साझेदारी में से एक है जो इतिहास में किसी भी समय में अधिक मजबूत, करीबी और अधिक गतिशील है। यूक्रेन युद्ध को लेकर भी बात हुई है।
दोनों नेताओं में 2 घंटे की बातचीत : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच द्विपक्षीय वार्ता संपन्न हो गई है। दोनों नेताओं के बीच लगभग 2 घंटे तक बातचीत हुई। थोड़ी ही देर में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडन संयुक्त बयान जारी करेंगे।
दोनों नेताओं के बीच वार्ता : व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में मोदी और बाइडन ने आमने सामने की बैठक की। इसके बाद शिष्टमंडल स्तर की वार्ता होगी। प्रधानमंत्री ने कहा आज की तेजी से बदल रहे वैश्विक स्थिति में सभी की नज़र विश्व के दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत और अमेरिका पर है। मेरा मानना है कि हमारी रणनीतिक साझेदारी मानव जाति के कल्याण, वैश्विक शांति और स्थिरता, लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाली सभी ताकतों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
क्या बोले मोदी
भारत और अमेरिका की मित्रता पूरी दुनिया के सामर्थ्य को बढ़ाने में मददगार होगी।
दोनों देश साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
भारत और अमेरिका की व्यवस्थाएं लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित हैं।
हम दोनों ही देश अपनी विविधता पर गर्व करते हैं।
हम सर्वजन हिताय, सर्वजन हिताय के सिद्धांत को मानते हैं।
व्हाइट हाउस में स्वागत के लिए मोदी ने बाइडेन का आभार व्यक्त किया और कहा यह 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान है। यह अमेरिका में रह रहे भारतीयों का भी सम्मान है। तीन दशक पहले मैं साधारण व्यक्ति के तौर पर अमेरिका आया था और व्हाइट हाउस को बाहर से देखा था।
बाइडेन ने स्वागत भाषण में क्या कहा : राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच संबंध 21वीं सदी में सबसे निर्णायक रिश्तों में से एक है। पीएम मोदी का व्हाइट हाउस में वापस स्वागत है। मैं यहां राजकीय यात्रा पर आपकी मेजबानी करने वाला पहला व्यक्ति बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।
- पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
- पीएम मोदी ने कैबिनेट से मुलाकात की।
व्हाइट हाउस पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भव्य स्वागत किया। राष्ट्रपति बाइडेन और उनकी पत्नी ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।US President Joe Biden and First Lady Dr Jill Biden welcome PM Modi on his arrival at the White House@AshokShrivasta6 @BhatSakal @ajayddnews @ArunSharmaLive#IndiaUSAPartnership #ModiInUSA pic.twitter.com/A85XYhIsrp
— DD News (@DDNewslive) June 22, 2023
Looking forward to todays talks with @POTUS @JoeBiden. I am confident our discussions will further strengthen India-USA relations. https://t.co/rdwxCyrRyu
— Narendra Modi (@narendramodi) June 22, 2023
