Daily Horoscope
✕

पीएम मोदी पहुंचे न्यूयॉर्क, UNGA में आतंकवाद पर इमरान को देंगे जवाब

Updated: शनिवार, 25 सितम्बर 2021 (09:42 IST)
न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को न्यूयॉर्क पहुंच गए। वह यहां पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे। महासभा में संबोधन के बाद मोदी भारत के लिए रवाना हो जाएंगे।
 
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के कश्मीर मुद्दे का राग अलापा। आज दुनियाभर की नजरें पीएम मोदी के भाषण पर लगी हुई है। आतंकवाद और अफगानिस्तान पर वे पाक पीएम को करारा जवाब दे सकते हैं।

ALSO READ: UNGA में इमरान खान ने कश्मीर पर बोला 'झूठ', भारत की स्नेहा ने किया पलटवार
इससे पहले संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने जवाब में कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जहां आतंकवादी बेरोक टोक आ जा सकते हैं। भारत ने कहा कि पाकिस्तान आग लगाने वाला है जबकि खुद को आग बुझाने वाले के रूप में पेश करने का दिखावा करता है और पूरी दुनिया को उसकी नीतियों के कारण तकलीफ उठानी पड़ी है क्योंकि वह आतंकवादियों को पालता है।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में पहली द्विपक्षीय मुलाकात करने और शुक्रवार को पहले प्रत्यक्ष क्वाड सम्मेलन में शामिल होने के बाद मोदी न्यूयॉर्क पहुंचे। बाइडन की मेजबानी में वाशिंगटन में आयोजित क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा भी शामिल हुए।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, 'न्यूयॉर्क सिटी पहुंचा। 25 तारीख को शाम साढ़े छह बजे यूएनजीए को संबोधित करूंगा।'
 
 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख