biodatamaker

पहाड़ी से गिरी बस, 48 लोगों की मौत

Updated: बुधवार, 3 जनवरी 2018 (11:05 IST)
लीमा। पेरू में ‘डेविल्स कर्व’ के नाम से दुर्घटना संभावित क्षेत्र में एक ट्रक से टकराने के बाद एक बस पहाड़ी से नीचे गिर गई। इस हादसे में कम से कम 48 लोग मारे गए।
 
बस हुआचो से 53 यात्रियों को लेकर लीमा आ रही थी। उसी दौरान हादसा हुआ। बस पहाड़ी से 100 मीटर नीचे गिरी और समुद्र किनारे चट्टानों पर पलट गई।
 
पुलिस के राजमार्ग गश्ती दल प्रकोष्ठ के प्रमुख कर्नल डिनो एक्सकुडेरो ने बताया कि 30 शवों को बाहर निकाल लिया गया है, जबकि छह अंदर ही फंसे हुए हैं। उन्होंने पहले कहा था कि हादसे में 25 लोग मारे गए हैं, हालांकि उनकी संख्या बढ़ सकती है।
 
पुलिस हेलीकॉप्टर ने कुछ बचावकर्मियों को सीधे बस के पास उतारा जबकि अन्यों को पैदल ही वहां तक पहुंना पड़ा। नौसेना ने राहत एवं बचाव कार्यों में मदद के लिए अपनी गश्ती नौका भेजी है। हादसे में कम से कम छह लोगों के जीवित बचने की पुष्टि हुई है। (भाषा) 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख