• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pak army chief Raheel Sharif on Kashmir
Written By
Last Modified: इस्लामाबाद , बुधवार, 7 सितम्बर 2016 (07:48 IST)

पाक सेना प्रमुख ने छेड़ा कश्मीर राग, बोले- अजेय है पाकिस्तान

Pak army chief
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने कश्मीर को पाकिस्तान की गले की नस बताते हुए कहा कि पाकिस्तान घाटी के लोगों का कूटनीतिक और नैतिक मोर्चों पर समर्थन करता रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान का रक्षा अजेय है।
 
जनरल शरीफ ने पाकिस्तान के रक्षा दिवस पर रावलपिंडी में ‘जनरल हेडक्वार्टर्स’ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि हम कश्मीर के लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए किये गए बलिदानों को सलाम करते हैं। मुद्दे का हल इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों को लागू करने में निहित है। पाकिस्तान कश्मीर का कूटनीतिक और नैतिक मोर्चों पर समर्थन करना जारी रखेगा।
 
उन्होंने कहा कि कश्मीर पाकिस्तान की गले की नस है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान का रक्षा अजेय है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
आप विधायक सहरावत के पिता बोले, बेटा मानसिक रूप से बीमार