Hanuman Chalisa
✕

NSG, BSF, CRPF, SSB की बैठक में बन गया पाकिस्तान की तबाही का प्लान

आज गृह मंत्रालय में एक बड़ी बैठक हुई। इस हाईलेवल बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG), बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

Updated: मंगलवार, 29 अप्रैल 2025 (17:48 IST)
पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान के आतंकी मंसूबों को तबाह करने की तैयारी कर रही है। भारत के 5 बड़े फैसलों से कराह रहा पाकिस्तान अब भारत को गीदड़ भभकियां दे रहा है। पाकिस्तान की कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए देश की राजधानी में हाईलेवल का मीटिंग्स का दौर जारी है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह में बैठक हुई और आज गृह मंत्रालय में एक बड़ी बैठक हुई। इस हाईलेवल बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG), बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री आवास पर भी बड़ी बैठक चल रही है। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित तीनों सेनाओं के प्रमुख और एनएसए अजित डोभाल भी मौजूद हैं। 
ALSO READ: सपा नेताओं के बयान पाकिस्तानी प्रवक्ता जैसे, UP के CM Yogi ने अखिलेश यादव पर उठाए सवाल
मोदी कैबिनेट की पहल बैठक 
पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार की कैबिनेट की पहली बैठक बुधवार सुबह 11 बजे होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इससे पहले पीएम कैबिनेट की सुरक्षा समिति (CCS) की बैठक कर चुके हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक कैबिनेट की बैठक में पाकिस्तान पर एक्शन को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
 
लड़ाकू विमान गिराने का दावा झूठा 
भारत ने पाकिस्तान समर्थित अनेक सोशल मीडिया खातों में भारतीय वायु सेना के एक लड़ाकू विमान को गिराए जाने के दावे को झूठ बताते हुए कहा है कि यह भ्रामक तथा निराधार दुष्प्रचार है और भारत का कोई विमान नहीं गिराया गया है।
 
सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि पाकिस्तान का समर्थन करने वाले अनेक सोशल मीडिया खाते झूठा दावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारत के राफेल लड़ाकू विमान को गिरा दिया है।
ALSO READ: Ahmedabad में बांग्लादेशी घुसपैठियों की गिरफ्तार के बाद ध्वस्त किए अवैध निर्माण, मास्टरमाइंड के खिलाफ FIR
पत्र सूचना कार्यालय ने कहा है कि पाकिस्तान ने भारत के किसी लड़ाकू विमान को नहीं गिराया है। पाकिस्तान समर्थित सोशल मीडिया खातों में जो वीडियो साझा किया जा रहा है वह जून 2024 में महाराष्ट्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए सुखोई-30 लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का है। पत्र सूचना कार्यालय ने लोगों को इस तरह के बिना प्रमाणित दावों से संबंधित पोस्ट को साझा करने में एहतियात बरतने की सलाह दी है।
 
पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच उपजे तनावपूर्ण माहौल में पाकिस्तान और उसके समर्थित सोशल मीडिया खातों पर लोगों को गुमराह करने के लिए हर रोज इस तरह के झूठे दावे किये जा रहे हैं। भारत ने इस तरह के दुष्प्रचार में लगे पाकिस्तान के 16 यू ट्यूब चैनलों पर सोमवार को प्रतिबंध भी लगाया था। इनपुट एजेंसियां Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख