1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. North Korea test fires ballistic missile

उत्तर कोरिया का मिसाइल का परीक्षण, अमेरिका ने की निंदा

North Korea
वाशिंगटन। उत्तर कोरिया ने हाल ही में एक नए इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के 2 सफलतापूर्वक परीक्षणों को अंजाम दिया। अमेरिका ने न केवल इसकी निंदा की है, बल्कि बार-बार उत्तर कोरिया द्वारा किए जा रहे मिसाइलों के परीक्षण की बात पर भी गहरी चिंता व्यक्त की है।
 
अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि काफी गहरी सोच समझ के बाद अमेरिकी सरकार ने निष्कर्ष निकाला है कि उत्तर कोरिया ने इस साल 26 फरवरी और 4 मार्च को दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है, जिनमें एक अपेक्षाकृत नई अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम भी शामिल है। उत्तर कोरिया ऐसा बार-बार कर रहा है, जो एक गंभीर मुद्दा है।
 
अधिकारी ने कहा कि अमेरिका उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षणों की निंदा करता है और यह भी मानता है कि उनके द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन तरह के परीक्षणों से न केवल अनावश्यक रूप से तनाव बढ़ता है बल्कि शांति भंग होने का भी जोखिम बना रहता है।
अगला लेख
इन दिग्गजों को भारी पड़ा चुनाव, 2 मुख्यमंत्री, 3 उप मुख्यमंत्री और 5 पूर्व मुख्यमंत्री हारे