1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. क्राइम
  4. Criminals shot at fast food vendor in Bihar

बिहार में फास्ट फूड विक्रेता को अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय मौत

fast food vendor
समस्तीपुर (बिहार)। गुरुवार देर शाम बिहार के समस्तीपुर जिले के मथुरापुर घाट के निकट बदमाशों ने एक फास्ट फूड विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मथुरापुर ओपी क्षेत्र के अकबरपुर गोविंदपुर गांव के निवासी कमलेश राय के पुत्र सचिन कुमार के रूप हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 
प्राप्त जानकारी के अनुसार अकबरपुर गोविंदपुर निवासी सचिन कुमार मथुरापुर घाट के निकट फास्ट फूड की दुकान चलाता था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार शाम कोई व्यक्ति उसे दुकान से बुलाकर ले गया था। रात करीब 9 बजे स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि मथुरापुर लक्ष्मी गैरेज गली के निकट सचिन गंभीर रूप से घायल है।
 
स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में जख्मी हालत में सचिन को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां देखने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसे 2 गोली लगी है। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस जांच में लगी है।
अगला लेख
उत्तर कोरिया का मिसाइल का परीक्षण, अमेरिका ने की निंदा