• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. North Korea, flood, death, rain, United Nations
Written By
Last Modified: मंगलवार, 6 सितम्बर 2016 (22:06 IST)

उत्तर कोरिया में बाढ़, 60 की मौत, 44000 बेघर

International news
सोल। संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को बताया कि उत्तर कोरिया में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से 60 लोगों की मौत हो गई और 44000 से ज्यादा लोग बेघर हो गए। इससे पहले देश ने खबर दी थी कि उत्तर पश्चिम नदी में अब तक की सबसे भयंकर बाढ़ आई है।
प्योंगएंग ने कहा कि चार दिन से पहले शुरू हुई भारी बारिश की वजह से तुमेन नदी में अब तक की सबसे बड़ी बाढ़ आ गई है।
 
संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समवन्य कार्यालय ने एक बयान में बताया कि मुसान और होरयोंग सहित आसपास के इलाके बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। 60 लोगों की मौत हो गई और पांच प्रतिशत आबादी बेघर हो गई।
 
इसने उत्तर कोरिया की सरकार के डेटा का हवाला दिया है। उसने कहा कि प्रभावित इलाकों से संपर्क करना और पहुंचना चुनौती बना हुआ है। आपातकालीन आश्रय, खाना, चिकित्सा, पानी और सफाई की चीजों को फौरन पहुंचाने की जरूरत है।
 
उसने कहा कि तकरीबन 9000 इमारतें तबाह हो गई हैं या क्षतिग्रस्त हुई हैं। खेतों की 10000 हेक्टेयर भूमि पानी में डूबी हुई है। उत्तर कोरिया और संयुक्त राष्ट्र संयुक्त तौर पर राहत कार्य कर रहे हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कश्मीर की बजाए अपनी समस्याओं पर ध्यान दे पाकिस्तान