Daily Horoscope
✕

जापान में नई बीमारी से हाहाकार, 4000 से ज्‍यादा को कराया भर्ती, स्कूल-कॉलेज बंद, महामारी की घोषणा

Updated: रविवार, 12 अक्टूबर 2025 (16:57 IST)
New disease outbreak in Japan : जापान में नई बीमारी से हाहाकार मचा हुआ है। जापान इन दिनों तेजी से बढ़ रहे फ्लू संक्रमण की चपेट में है। देश की बड़ी आबादी इसकी चपेट में आ चुकी है। 3 अक्टूबर तक फ्लू के कारण 4000 से ज्यादा मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा, जो पिछले हफ्ते की तुलना में लगभग 4 गुना ज्यादा है। 135 से ज्‍यादा स्कूलों और डे-केयर सेंटरों को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। सरकार लोगों से टीका लगवाने की अपील कर रही है। सरकार ने पूरे देश में फ्लू महामारी की घोषणा कर दी है।

खबरों के अनुसार, जापान में नई बीमारी से हाहाकार मचा हुआ है। जापान इन दिनों तेजी से बढ़ रहे फ्लू संक्रमण की चपेट में है। देश की बड़ी आबादी इसकी चपेट में आ चुकी है। अस्पतालों में फ्लू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक इस साल फ्लू का प्रकोप सामान्य से कहीं ज्यादा सीरिएस और खतरनाक साबित हो रहा है।
ALSO READ: इन 5 कारणों से होगा तीसरा विश्व युद्ध, महामारी, जल संकट के साथ झेलना होगी प्राकृतिक आपदा
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है। 3 अक्टूबर तक फ्लू के कारण करीब 4000 से ज्यादा मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा, जो पिछले हफ्ते की तुलना में लगभग चार गुना ज्यादा है। इंफेक्शन को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर 135 से अधिक स्कूलों और डे-केयर सेंटर्स को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है।

जापान के कागोशिमा, ओकिनावा, टोक्यो और अन्य प्रभावित इलाकों में फ्लू मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को दूसरों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। यात्रियों को मास्क पहनना, हाथ धोना और स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है।
ALSO READ: क्या फिर लौटेगी महामारी! नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में छुपे 2025 में तबाही के संकेत
आश्चर्य की बात यह है कि आमतौर पर जापान में नवंबर के आखिर या दिसंबर से फ्लू का मौसम शुरू होता है, लेकिन इस साल इसका प्रकोप लगभग 5 हफ्ते पहले ही आ गया है, जिससे आम लोग और अधिकारी चिंतित हैं। जापान सरकार लोगों से टीका लगवाने की अपील कर रही है।
ALSO READ: तेज़ी से फैल रहा यह फ्लू! खुद को और अपने बच्चों को बचाने के लिए तुरंत अपनाएं ये 5 उपाय
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार इन्फ्लुएंजा टाइप A के दोनों प्रमुख प्रकार- H1N1 और H3N2 सक्रिय हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि वायरस में बदलाव से यह पहले की तुलना में ज़्यादा संक्रामक और लंबे समय तक टिकने वाला हो सकता है। लोगों की प्रतिरोधक क्षमता घटने के कारण फ्लू ने जोर पकड़ा है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख