नेपाल में बड़ा हादसा, नदी में गिरी बस, 14 भारतीयों की मौत
nepal bus accident : नेपाल में पोखरा से काठमांडू जा रही एक बस तनहुन के पास एक नदी में गिर गई। यूपी में रजिस्टर्ड इस बस में 40 भारतीय सवार थे। हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि अब तक 14 भारतीयों की लाशें बरामद हो चुकी हैं जबकि16 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। लापता लोगों की तलाश में नेपाल पुलिस और NDRF जुटी है।
तनहुन के एसपी बीरेंद्र शाही ने बताया कि मार्सयांगडी अंबुखैरेनी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 स्थित ऐन पहरा के पास नदी में बस गिर गई।
जिला पुलिस कार्यालय तनहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने पुष्टि करते हुए कहा कि UP FT 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई है। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी।
नेपाल में भारतीय यात्री बस के नदी में गिरने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। बस में सवार सभी लोग भारतीय थे और नेपाल यात्रा पर गए थे। दुर्घटनाग्रस्त बस का नंबर यूपी एफटी 7623 बताया जा रहा है।Nepal | An Indian passenger bus with 40 people onboard has plunged into the Marsyangdi river in Tanahun district, confirms Nepal Police.
— Abhishek Dwivedi /अभिषेक द्विवेदी (@Dubeyjilive) August 23, 2024
“The bus bearing number plate UP FT 7623 plunged into the river and is lying on the bank of the river,” DSP Deepkumar Raya pic.twitter.com/74Y5A1sBNV
Edited by : Nrapendra Gupta
