रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Nawaz Sharif, Miriam Nawaz, Pakistan, Arrest
Written By
Last Modified: गुरुवार, 12 जुलाई 2018 (16:36 IST)

पाकिस्तान पहुंचने पर नवाज शरीफ और बेटी मरियम की होगी गिरफ्तारी

Nawaz Sharif
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज को शुक्रवार को देश लौटने पर हेलीकॉप्‍टर से सीधा अदियाला जेल ले जाया जाएगा। नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज के शुक्रवार को लाहौर हवाई अड्डा पहुंचने की संभावना है।


जियो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नैब) ने दोनों को हवाई अड्डे पर ही गिरफ्तार करने का फैसला किया है। कैबिनेट ने इसके लिए नैब को शुक्रवार के लिए दो हेलीकॉप्‍टर देने की भी मंजूरी दे दी है। नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज के शुक्रवार को लाहौर हवाई अड्डा पहुंचने की संभावना है। इससे पहले नवाज शरीफ के दामाद मोहम्मद सफदर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

गौरतलब है कि नैब की अदालत ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में शुक्रवार को नवाज शरीफ को 10 साल, उनकी बेटी मरियम नवाज को सात साल और दामाद कैप्टन सफदर को एक साल की सजा सुनाई थी। इसके अलावा अदालत ने नवाज शरीफ पर 80 लाख पाउंड और मरियम नवाज पर 20 लाख पाउंड का जुर्माना भी लगाया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदनलाल सैनी नहीं लड़ेंगे चुनाव