1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018
  4. Rajasthan BJP President, Madan Lal Saini

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदनलाल सैनी नहीं लड़ेंगे चुनाव

Rajasthan BJP President
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने विधानसभा चुनावों में खुद चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा करते हुए खराब स्वास्थ्य वाले नेताओं को भी चुनाव से दूर रहने की नसीहत दी है।


सैनी ने आज यहां कहा कि वह पार्टी को चुनावों में जिताने के कार्य में लगे रहेंगे लेकिन खुद चुनाव नहीं लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी फिर से सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी और पार्टी कार्यकर्ता अभी से इस कार्य में जी जान से जुट गए हैं।

चुनावों में पार्टी विधायकों के टिकट कटने संबंघी सवालों को टालते हुए उन्होंने कहा कि टिकटों का वितरण पार्टी संसदीय बोर्ड करता है और वह केवल प्रदेश में पार्टी को पुन सरकार बनाने के लक्ष्य के तहत ही कार्य कर रहे हैं। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक वंशवादी पार्टी है जिसने सदैव एक ही परिवार को बढावा दिया है जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है जहां एक चाय बेचने वाला आम कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है।

पार्टी में संघ की कार्यशैली अपनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा के अधिकांश कार्यकर्ता संघ के स्वयं सेवक हैं और संघ की कार्यशैली ही हमारी कार्यशैली है। प्रदेश कार्यकारिणी में परिवर्तन के सबंघ में पूछे गए सवाल पर सैनी ने कहा कि संगठन में कुछ परिवर्तन करने हैं लेकिन अभी कुछ तय नहीं किया गया है।
लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के संबंघ में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग कभी भी चुनाव कराए राजस्थान में भाजपा हर समय चुनाव के लिए तैयार है और राजस्थान में वह इस बार 180 सीटों के लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रहेगी। (वार्ता)
अगला लेख
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने की सोमनाथ मंदिर में पूजा