suvichar

नाफ्टा से अलग नहीं होंगे कनाडा और मैक्सिको

Updated: शुक्रवार, 1 सितम्बर 2017 (11:14 IST)
मैक्सिको। मैक्सिको और कनाडा वॉशिंगटन के उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) से अलग नहीं होंगे। दोनों देशों का कहना है कि 28 साल पुराने इस समझौते से उनके व्यापार क्षेत्रों को मजबूती मिली है और उनका विस्तार भी हुआ है।
 
मैक्सिको के वित्तमंत्री आई गुजार्डो ने गुरुवार को यह बात कही। गुजार्डो ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते से अलग होने की चेतावनी दी है। ट्रंप का मानना है कि इस समझौते की वजह से अमेरिका में बेरोजगारी बढ़ी है और उद्योग क्षेत्र में भी नुकसान हुआ है।
 
गुजार्डो ने कहा कि लेकिन कनाडा और मैक्सिको इस समझौता में बने रहेंगे। इससे उन्हें फायदा हो रहा है। क्षेत्रों के एकीकरण से प्रतियोगिता बढ़ी है और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हुए हैं। हमने इसमें बने रहने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि यह समझौता तीनों देशों के मध्य सभी प्रकार के व्यापार अवरोधों को समाप्त करने के लिए तैयार किया गया था। 
 
नाफ्टा के गठन के लिए प्रारंभिक समझौता अगस्त 1992 में हुआ था तथा दिसंबर 1992 में तीनों देशों के नेताओं ने औपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के बीच वस्तुओं और सेवाओं के आदान-प्रदान में अधिकांश शुल्कों और अन्य व्यापार अवरोधों को समाप्त करना और 15 वर्षों के भीतर सदस्य देशों के बीच व्यापार और निवेश में लगभग सभी अवरोधों को समाप्त किया जाना है। इसके अलावा सदस्य देशों में निर्मित विविध प्रकार की वस्तुओं के आंतरिक व्यापार में शुल्क रहित व्यवस्था विकसित करने के लिए कदम उठाए गए हैं। (वार्ता) 

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

बाढ़ के बाद भूकंप के झटके से थर्राई नेपाल की धरती

दुनिया में बजेगा भारत के UPI का डंका, GFF 2026 में PM Modi ने बताया अगला बड़ा मिशन

CM Vijay : CM विजय का इशारा, तमिलनाडु विधानसभा में मचा हंगामा, थलापति को क्यों देनी पड़ी सफाई, पढ़िए क्या है मामला

Ayodhya News : CM योगी ने हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का लिया आशीर्वाद, रामलला के दरबार में टेका माथा; मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

UP News : योगी सरकार का बड़ा एक्शन! लापरवाही पर 5 तहसीलदार निलंबित, 13 अन्य को नोटिस, जानें पूरा मामला

अगला लेख