sundarkand

सावधान! बहुत खतरनाक हो सकते हैं आने वाले तूफान

Updated: बुधवार, 9 मई 2018 (14:10 IST)
पिछले कुछ सालों में अमेरि‍का, यूरोप, रूस समेत कई देशों तूफानों की मार झेली। कहीं बर्फबारी का प्रचंड रूप तो कहीं अतिवृष्टि से भयानक बाढ़ के रूप में।

अब गर्म देशों जैसे भारत, पाकिस्तान, ईरान, यूएई के मैदानी इलाकों से भी रेतीले तूफानों ने कहर बरपा रखा है। स्थानीय लोग इन्हें बवंडर, अंधड़ या आंधी कहते हैं। पिछले वर्ष 2017 में कुल 10 तूफान आए थे, जि‍नमें से 6 बहुत बड़े थे। 
 
ओशियन मॉनिटॅरिग की एक रि‍पोर्ट और नासा के मौसमी आंकडों के अनुसार पिछले 30 सालों में तूफानों की तीव्रता में 3.5 गुना बढ़ोतरी हुई है। 
उल्लेखनीय है कि नेचर क्लाइमेट चेंज जरनल में प्रकाशि‍त हुई एक रि‍पोर्ट में वर्ष 2015 में वैज्ञानि‍कों ने बताया था कि आने वाले तूफान कहीं ज्यादा खतरनाक होंगे।। वैज्ञानि‍कों ने कहा था कि जलवायु परि‍वर्तन की वजह से वि‍नाशकारी तूफान पैदा होंगे। 
इस रि‍पोर्ट में यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता प्रोफेसर जिम एल्सनर के मुताबि‍क, इन दि‍नों जो तूफान आ रहे हैं वह पहले के मुकाबले बहुत खतरनाक हैं। शोधकर्ताओं ने पता लगाया कि पिछले 30 सालों में तूफानों की तीव्रता औसतन 1.3 मीटर प्रति सेकंड या 4.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ी है। 
 
इसके अलावा अब समुद्री तटों से दूर क्षेत्रों में भी आंधी-बवडंर की आशंका बढ़ गई है। उच्च तापमान वाले  मैदानी इलाकों में नमी वाली हवा के पहुंचने पर कम दबाव (लो प्रेशर) का निर्माण हो जाता है और एकदम से बिजली गिरना, ओलावृष्टि (हेल स्टॉर्म) या तेज हवाओं के साथ भारी बरसात जैसी खतरनाक परिस्थितियां बन जाती हैं।  

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख