Daily Horoscope
✕

मोहम्मद यूनुस ने चेताया, भारत में बैठकर बांग्लादेश पर राजनीतिक टिप्पणियां न करें हसीना

Updated: गुरुवार, 5 सितम्बर 2024 (12:27 IST)
ढाका। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस (Mohammad Yunus) ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) भारत में बैठकर जिस प्रकार की राजनीतिक टिप्पणियां कर रही हैं, वह उचित नहीं है। यूनुस ने यह भी कहा कि जब तक ढाका उनके प्रत्यर्पण का अनुरोध नहीं करता, तब तक उन्हें चुप रहना चाहिए ताकि दोनों देशों के बीच संबंध असहज नहीं हों।
 
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख यूनुस ने पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में यह बात कहते हुए कहा कि अगर भारत हसीना को तब तक अपने पास रखना चाहता है, जब तक बांग्लादेश (सरकार) उन्हें वापस नहीं बुला ले तो शर्त यह होगी कि उन्हें (हसीना को) चुप रहना होगा।

ALSO READ: असम में 5 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, वापस बांग्लादेश भेजे गए
 
बांग्लादेश, भारत के साथ मजबूत संबंधों को महत्व देता है : ढाका में अपने आधिकारिक आवास पर साक्षात्कार में यूनुस ने जोर देकर कहा कि बांग्लादेश, भारत के साथ मजबूत संबंधों को महत्व देता है लेकिन नई दिल्ली को उस विमर्श से आगे बढ़ना चाहिए, जो अवामी लीग को छोड़कर शेष अन्य राजनीतिक दलों को इस्लामिक के रूप में चित्रित करता है और यह कि देश शेख हसीना के बिना अफगानिस्तान के समान हो जाएगा।

ALSO READ: भारत-बांग्लादेश संबंधों पर क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?
 
देश में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और भारत में शरण ली थी। इसके बाद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया गया है। यूनुस ने कहा कि भारत में कोई भी उनके रुख से सहज नहीं है। वे भारत में हैं और कुछ बयान देती हैं, जो कि समस्या पैदा करते हैं। अगर वे चुप रहतीं तो हम इसे भूल जाते। लेकिन भारत में बैठकर वे बोल रही हैं और निर्देश दे रही हैं। यह किसी को रास नहीं आ रहा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख