• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Massive fire in North Macedonia nightclub
Last Updated :स्कोप्जे (उत्तर मैसेडोनिया) , रविवार, 16 मार्च 2025 (16:20 IST)

उत्तर मैसेडोनिया के नाइट क्लब में भीषण आग, 51 लोगों की मौत, 100 घायल

उत्तर मैसेडोनिया के नाइट क्लब में भीषण आग, 51 लोगों की मौत, 100 घायल - Massive fire in North Macedonia nightclub
North Macedonia Nightclub Fire News : उत्तर मैसेडोनिया के दक्षिणी शहर कोकानी के एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात लगी भीषण आग में 51 लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 अन्य घायल हो गए। क्लब में जाने वाले युवाओं ने आतिशबाजी की जिससे आग लग गई। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, लेकिन उन्होंने उस व्यक्ति की संलिप्तता के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।
गृहमंत्री पांसे तोशकोवस्की ने यह जानकारी दी। तोशकोवस्की ने बताया कि आग देर रात 2:35 बजे एक स्थानीय पॉप समूह के संगीत कार्यक्रम के दौरान लगी। उन्होंने कहा कि क्लब में जाने वाले युवाओं ने आतिशबाजी की जिससे आग लग गई।
परिवार के सदस्य अस्पतालों और कोकानी में कार्यालयों के सामने एकत्र होकर अधिकारियों से इस संबंध में अधिक जानकारी देने की गुहार लगा रहे हैं। तोशकोवस्की ने कहा कि पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, लेकिन उन्होंने उस व्यक्ति की संलिप्तता के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। (एजेंसी)
फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया
Edited By : Chetan Gour