एनएचके टेलीविजन ने बताया कि हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, उसके बारे में अभी यही पता चल पाया है कि उसकी आयु 20 साल के आसपास है और मामले की जांच जारी है।
Someone set a train in fire in Tokyo (Keio line)
— Francisco Presencia (@FPresencia) October 31, 2021
Stay safe folks! https://t.co/ak5OEAckGb#京王線 #事件 pic.twitter.com/PBGlTofDwm
तोक्यो पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घटना कोकुरयो स्टेशन के निकट केइयो ट्रेन के अंदर हुई। हमलावर की मंशा का तत्काल पता नहीं चल पाया है।
टेलीविजन फुटेज में कई अग्निशामक, पुलिस अधिकारी और पैरामेडिकलकर्मी यात्रियों को बचाते हुए दिख रहे हैं, कई यात्री ट्रेन की खिड़कियों से कूद कर भागते हुए दिख रहे हैं।
एक वीडियो में एक और डिब्बे से यात्री भागते हुए दिख रहे हैं, जहां आग की लपटें उठ रही थीं। एनएचके ने कहा कि संदिग्ध ने यात्रियों को चाकू मारने के बाद तेल जैसा तरल पदार्थ डाला और आग लगा दी।
वीडियो बनाने वाले शुनसुके किमुरा ने एनएचके को बताया कि उन्होंने यात्रियों को भागते हुए देखा और जब उन्होंने यह पता लगाने की कोशिश की कि क्या हुआ है, तो उन्होंने धमाके की आवाज सुनी और धुआं उठता देखा।
टोक्यो में ट्रेन के अंदर चाकू से हमले की दो महीने में यह दूसरी घटना है। इससे पहले अगस्त में तोक्यो ओलंपिक के समापन समारोह से एक दिन पहले 36 वर्षीय व्यक्ति ने तोक्यो में एक यात्री ट्रेन में 10 लोगों को चाकू मार दिया था। संदिग्ध ने बाद में पुलिस को बताया था कि वह खुश दिख रही एक महिला पर हमला करना चाहता था।