शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. London Tower Bridge
Written By
Last Updated : बुधवार, 11 अगस्त 2021 (00:09 IST)

तकनीकी खराबी के कारण बंद रहे लंदन के टॉवर ब्रिज को फिर से खोला गया

LondonTowerBridge
लंदन। लंदन के टॉवर ब्रिज को तकनीकी खराबी के कारण घंटों तक बंद रखे जाने के बाद यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया है। पुल का संचालन करने वाले सिटी ऑफ लंदन कॉर्पोरेशन ने सोमवार को कहा कि पुल एक तकनीकी समस्या के कारण एक उठी हुई स्थिति में फंस गया था।


पुल के चारों ओर की सड़कें सोमवार दोपहर और शाम को वाहनों और पैदल चलने वालों के लिए बंद कर दी गई थी। मंगलवार तड़के क्रासिंग खुलने के बाद यातायात सामान्य हुआ। इससे पहले पिछले साल अगस्त में एक यांत्रिक खराबी के कारण इसे बंद कर दिया गया था।(भाषा)