1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. London cop dances with Indians protesting outside Indian embassy against pro-Khalistani supporters

लंदन में खालिस्तानियों का विरोध : तिरंगे के अपमान पर भड़के लोग, पुलिस ने भारतीयों के साथ किया डांस

London
यूनाइटेड किंगडम में जिस तरह से तरह से भारतीय हाई कमीशन पर तिरंगे का अपमान हुआ और खालिस्तान समर्थकों ने तिरंगा हटाकर खालिस्तानी झंडा लगाया उसके बाद से यहा तिरंगे के पक्ष में कई स्थानीय भारतीय लोग खड़े हो रहे हैं और खालिस्तान का विरोध कर रहे हैं।
भारतीय समुदाय के लोग लंदन में बड़ी संख्या में भारतीय हाई कमीशन के सामने इकट्ठा हुए। ये लोग अपने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर आए और भारत के पक्ष में एकजुट दिखे।

बड़ी बात यह है कि जिस तरह से इतनी बड़ी संख्या में भारतीय यहां इकट्ठा हुए और भारतीय झंडे के समर्थन में एकजुटता दिखाई उसे यहां मौजूद पुलिस का भी समर्थन प्राप्त हुआ। भारतीय लोगों के साथ ब्रिटेन के पुलिसकर्मी भी डांस करते हुए नजर आए।
अगला लेख
LAC : सर्दियों में चीन से जंग! माइनस 40 डिग्री में चीनी खुन्नस का खात्मा करने के लिए तैयार भारतीय सेना