Hanuman Chalisa

खराब मौसम के कारण स्पेसएक्स के पहले अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण टलेगा

मंगलवार, 26 मई 2020 (14:07 IST)
केप केनवरल (अमेरिका)। मौसम खराब होने के कारण स्पेसएक्स का पहला प्रक्षेपण टाला जा सकता है। स्पेसएक्स का एक रॉकेट नासा के पायलट डग हर्ली और बॉब बेन्कन के साथ ड्रैगन कैप्सूल को लेकर बुधवार दोपहर को कैनेडी अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से उड़ान भरने वाला है। यह पहला मौका है, जब सरकार के बजाय कोई निजी कंपनी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजेगी। पिछले 9 वर्ष में पहली बार अंतरिक्ष यात्री फ्लोरिडा से उड़ान भरेंगे।
ALSO READ: NASA के रॉकेट से 2 अंतरिक्ष यात्री केनेडी स्पेस सेंटर पहुंचे
नासा के वाणिज्यिक कार्यक्रम की प्रबंधक कैथी लुएडर्स ने कहा कि अब तक सभी काम सही ढंग से हो रहे हैं। स्पेसएक्स के एक उपाध्यक्ष हैंस कोइन्समैन ने कहा कि प्रक्षेपण करना सुरक्षित है या नहीं, यह निर्धारित करने के लिए प्रक्षेपण नियंत्रक टीम वैश्विक मौसम परिवर्तन के पैटर्न पर गौर करेगी। यदि स्पेसएक्स बुधवार को प्रक्षेपण नहीं कर पाती है तो अगला प्रयास शनिवार को किया जाएगा। (भाषा)

Show comments

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

टोरंटो स्ट्रीट फेस्टिवल के पास गोलीबारी, 2 लोगों की मौत, कई घायल, हमलावर की तलाश जारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

Strait of Hormuz Crisis : तेल-गैस की सप्लाई पर फिर खतरा, होर्मुज किया बंद तो ईरान पर टूट पड़ा अमेरिका, कंटेनर जहाज पर भी हमला

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर किया जोरदार प्रहार, बोले- रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, मध्यप्रदेश सरकार देगी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अवॉर्ड

अगला लेख